ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने दिया इस्तीफ़ा।

Photo Source :

Posted On:Friday, August 27, 2021

चंडीगढ़, 27 अगस्त (न्यूज़ हेल्पलाइन)
पंजाब कांग्रेस में विवाद सुलझने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है एक और देश दुनिया अफ़ग़ानिस्तान मामले को देखते हुए झकझोर उठा है वही नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली की कश्मीर और पाकिस्तान पर की गई टिप्पणी के बाद से विवाद हो उठा है उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को सुझाव देना बंद कर देंगे।

माली ने एक प्रेस बयान में कहा, "मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुझाव देने के लिए दी गई अपनी सहमति वापस लेता हूं।"
ऐसा तब हुआ जब कांग्रेस ने सिद्धू को अपने सलाहकारों को हटाने का अल्टीमेटम दिया था।

अपने बयान में माली का कहना है कि कुछ राजनीतिक नेताओं ने उनके खिलाफ नफरत भरा अभियान चलाया है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य कांग्रेस, भाजपा और आप नेताओं का नाम लिया और कहा कि अगर उन्हें कोई शारीरिक नुकसान होता है तो इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
माली के विवादित बयान के बाद से पंजाब कांग्रेस में हड़कंप मच गया है जिससे कैप्टन और सिद्धू के बीच चल रही सियासी खींचतान में सिद्धू को बड़ा झटका माना जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.