ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एनडीए विधायक दल ने चुना डॉ विश्वशर्मा को नेता, सोमवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 9, 2021

गुवाहाटी, 09 मई । असम विधानसभा चुनाव 2021 में लगातार दूसरी बार भाजपा नेतृत्वाधीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जीत हासिल कर सत्तासीन हुआ है। 02 मई को संपन्न हुए मतगणना के आठवें दिन रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सर्वसम्मति से डॉ हिमंत विश्वशर्मा को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। डॉ विश्वशर्मा सोमवार को गुवाहाटी के पांजाबारी स्थित शंकरदेव कलाक्षेत्र के आडिटोरियम में आयोजित समारोह में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 
इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि हाल ही में घोषित असम विधानसभा चुनाव-2021 के परिणामों में जनता जनार्दन के आदेश से भाजपा गठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए भाजपा, असम गण परिषद (अगप) और यूपीपीएल मित्र दलों के विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रूप में डॉ हिमंत विश्वशर्मा को चुना गया।
 
बैठक में असम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, अरुण सिंह के साथ ही बीएल संतोष, अजय जामवाल, पवन शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री (असम)  सर्वानंदा सोनोवाल, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, अगप अध्यक्ष अतुल बोरा, यूपीपीएल पार्टी के अध्यक्ष प्रमोद बोडो के साथ ही तीनों पार्टियों के नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद रहे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण में अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही अन्य प्रमुख नेतागण मौजूद रहेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.