ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नीमच हत्याकांड:गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Photo Source :

Posted On:Monday, August 30, 2021

भोपाल (मध्य प्रदेश), 30 अगस्त ( न्यूज हेल्पलाइन)

 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकरी देते हुए कहा कि रीवा में इस मामले में कई गिरफ्तारी हुई हैं। मंत्री ने कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।मध्य प्रदेश के नीमच मामले में आज एक गिरफ्तारी और होनी है। अबतक मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 
मध्‍य प्रदेश में स्थित नीमच के सिंगोली जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम अथवाकला में कुछ दिन पहले एक आदिवासी युवक की बाइक से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा गया। बाद में युवक को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी घटना का पूरा वीडियो वायरल है, घटना के समय मौके पर मौजूद रहे किसी युवक ने इसे अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया था जो वायरल हो गया।
 
आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील (35 वर्ष) निवासी बाणदा अपने एक अन्य साथी के साथ ग्राम अथवाकलां के पास से जा रहा था। इस दौरान गुर्जर समाज के किसी अन्य व्यक्ति से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। विवाद बढ़ने पर गुर्जर समाज के लोगों ने मिलकर आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की और उसे पिकअप से बांधकर घसीटा। इससे उसकी मौत हो गई।
 
मामले पर राजनीतिक-गैर राजनीतिक लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने इस मामले की आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट लिखा था कि सतना, इंदौर, देवास और अब नीमच में अमानवीयता की घटनाएं…? पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, लोग बेखौफ होकर कानून हाथ में ले रहे है, कानून का कोई डर नही, सरकार नाम की चीज़ कही भी नजर नही आ रही है? मध्‍य प्रदेश में यह क्‍या हो रहा है।
 
पुलिस के अनुसार, अत्याचार अधिनियम की आईपीसी धारा 302 और हमले से संबंधित विभिन्न अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक सरपंच समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.