ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

ब्रिटिश सरकार ने आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी को भारत को सौंपने का किया फैसला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

नई दिल्ली, 16 अप्रैल । ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़े आर्थिक कारोबारी नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने को मंजूरी दे दी है। 

ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने पिछले दिनों नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश सुनाया था। इसमें अदालत ने कहा था कि नीरव को भारत की अदालती कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मामला ब्रिटेन की गृहमंत्री के विचाराधीन था। शुक्रवार को पटेल ने मोदी को भारत को सौंपने को मंजूरी दे दी। 

लम्बे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद भारतीय जांच एजेंसियों को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। मोदी पर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से अरबों रुपये हड़पने का आरोप है। 

नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए ब्रिटेन की न्यायिक प्रणाली का सहारा लेने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। आर्थिक भगोड़े ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने का भी प्रयास किया था। 

लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने प्रत्यर्पण के खिलाफ नीरव मोदी की सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। अदालत ने उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखे जाने का आदेश सुनाया था। जेल में उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्देश दिया था। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत से पलायन करने वाले आर्थिक अपराधियों को स्वदेश लाने तथा उन्हें कानूनी कटघरे में खड़ा करने की मुहिम में यह बड़ी सफलता है। विजय माल्या और मेहुल चौकसी जैसे आर्थिक अपराधियों ने भारत में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए विदेशों में पनाह ले रखी है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.