ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, कहा मेरी PM बनने की कोई इच्छा नहीं

Photo Source :

Posted On:Monday, September 5, 2022

मुंबई 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के CM नीतीश कुमार NDA से अलग होने के बाद तीन दिनों के सियासी दौरे पर दिल्ली पहुंचे। कुमार सबसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने उनके आवास गए। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। खुद के प्रधानमंत्री बनने के सवालों पर नीतीश ने कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष की सभी पार्टियां एक साथ आएं और बीजेपी के खिलाफ लड़ें। बीजेपी क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दे नीतीश कुमार 7 सितंबर को राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

तो वही जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि तीसरे मोर्चे को लेकर विपक्षी दलों में काफी जोश है। सभी मन से चाहते हैं कि बीजेपी के खिलाफ एक तीसरा मोर्चा तैयार हो। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्षी नेताओं से मिलते रहेंगे। त्यागी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं। वो विपक्षी एकजुटता का चेहरा होंगे। इसके लिए ममता बनर्जी, स्टालिन, अखिलेश यादव, शरद पवार सहित कई नेता हैं, जिनसे बाद के दिनों में नीतीश कुमार मिलते रहेंगे।

आपको बता दे दिल्ली निकलने से पहले नीतीश कुमार ने बिहार में अपने नए साथी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने उनके घर गए। नीतीश कुमार दिल्ली के तीन दिनों के दौरे पर विपक्ष के कई अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। वे अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं और विपक्षी एकता की मुहिम में उन्हें भी शामिल करने की कोशिश करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री दिल्ली में ओमप्रकाश चौटाला के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे। सीताराम येचुरी सहित वामदल के नेताओं के साथ भी मुख्यमंत्री की मीटिंग होनी है। कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, लेफ्ट पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात संभव है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.