ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमण के 2725 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

गुवाहाटी, 23 अप्रैल । पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 2725 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 10, मणिपुर में 01 और सिक्किम में 01 मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 53 हजार, 060 हो गई है। इनमें 3 लाख, 34 हजार, 201 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 618 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 14 हजार, 771 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 388 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 नये मरीज की मौत हुई है।
 
असम में 1 हजार, 931 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 31 हजार, 069 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,17 हजार, 991 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 398 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 10 हजार, 571 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 160 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 168 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 259 हो गई है। इनमें 33 हजार 242  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 603 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मणिपुर में 86 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 047 है जबकि 29 हजार, 153 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 513 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 381 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज की मौत हो गयी है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 110 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 296 है जबकि 16 हजार, 860 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 380 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 180 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 488 हो गई है जबकि 14 हजार, 198 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 133 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 157 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
नगालैंड में 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 800 है। राज्य में कुल 12 हजार, 116 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 384 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 124 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 970 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 041 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 641 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 176 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
 
मिजोरम में इस बीच 73 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 158 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 600 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 546 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.