मुंबई, 4 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने के बाद अब साउथ MCD शाहीन बाग सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगा। इसके लिए नगर निगम ने पुलिस से मदद भी मांगी है। ये अभियान 9 से 13 मई तक 8 वार्डों में चलाया जाएगा। ये जानकारी साउथ MCD के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने दी है। साउथ MCD के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि MCD दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। साउथ MCD के अध्यक्ष ने कहा कि हमने अवैध निर्माण को गिराने का प्लान 12-13 दिन पहले बनाया था। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा था। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसकी शुरुआत हम शूटिंग रेंज से करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने की जरूरत नहीं होती। जिन लोगों ने करण सिंह स्टेडियम रोड की सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रास्ता बंद किया है उसको आज पूरी तरह से मुक्त कराने की योजना है। इसके लिए DCP को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स की मदद मांगी गई है।
आपको बता दे नगर निगम ने यह अभियान 30 अप्रैल से शुरु किया है, जो 4 से 6 मई तक जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली के कालिंदी कुंज, जसोला, एमजी रोड, मेन रोड शाहीन बाग, बोध धरम मंदिर, मेहरचंद मार्केट, धीरसेन मार्ग, खाड़ा कालोनी इन सभी जगह पर 9 से 13 मई तक अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बुधवार सुबह तुगलकाबाद की शूटिंग रेंज से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी गई है।