ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रांची में अब नगर निगम अस्पताल में कोविड मरीजों का होगा इलाज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

रांची, 28 अप्रैल । मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची के रातू रोड चौराहा स्थित नगर निगम के 40 ऑक्सीजन युक्त बेड अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों को  ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दिशा में सारी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में जिन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर सामान्य है, उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा और जरूरतमंद संक्रमित को बेड उपलब्ध कराया जाएगा। इस सिलसिले में सभी अस्पतालों को 50 अतिरिक्त सामान्य बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.