ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

देश में सिर्फ 7.5% परिवारों के पास है कार, जबकि 78.9% परिवार के पास साइकिल, जानिए कहा क्या है आकड़ा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 17, 2022

मुंबई, 17 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में पश्चिम बंगाल के परिवारों के पास सबसे अधिक साइकिल हैं। यहां 78.9% परिवार ऐसे हैं जिनके पास साइकिल है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां 75.6% परिवारों में साइकिलें हैं। ओडिशा में 72.5%, छत्तीसगढ़ में 70.8%, असम में 70.3% परिवार साइकिल चलाते हैं। नगालैंड में केवल 5.5% परिवारों के पास साइकिल हैं। दूसरे नंबर पर सिक्किम में 5.9%, मिजोरम में 9.3%, हिमाचल प्रदेश में 12.7% जम्मू कश्मीर में 18.3%, मेघालय में 18.4% परिवार साइकिल से चलते हैं। राजस्थान में 32.2%, महाराष्ट्र में 29.3%, गुजरात में 29.9%, राजधानी दिल्ली में 27.2%, पंजाब में 67.8%, मध्य प्रदेश में 45.1% परिवार साइकिल चलाते हैं। यह बात नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-5 की एक रिपोर्ट के अनुसार पता चली। ये आंकड़े 2019-2020 में जमा किए गए थे।

तो वही देश में करीब 49.7% परिवार के पास अपना खुद का दो पहिया वाहन है। अगर थोड़ा और आसानी से समझा जाए तो देश में रहने वाले 25 करोड़ परिवार में 12 करोड़ से ज्यादा परिवार के पास बाइक या दो पहिया वाहन हैं। सबसे ज्यादा गोवा के 86.7% परिवार ऐसे हैं जिनके पास दो पहिया वाहन है। दूसरे नंबर पर पंजाब है। यहां के 75.6% परिवार ऐसे हैं जिनके पास कोई न कोई दो पहिया वाहन जरूर है। राजस्थान में रहने वाले 66.4%, तमिलनाडु में 63.9%, हरियाणा में 63.3% और गुजरात में 61.1% परिवार बाइक या कोई दो पहिया वाहन के मालिक हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 51.1% परिवार बाइक के मालिक हैं इसके अलावा उत्तराखंड के 46.1%, दिल्ली के 53.1%, हिमाचल प्रदेश के 32.3%, बिहार के 27.2% मध्य प्रदेश के 51.5% परिवार दो पहिया वाहन के मालिक हैं।

देश में सड़कों पर कारों की संख्या भले ही अधिक दिखाई देती है लेकिन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार देश में केवल 7.5% परिवारों के पास ही कार है। राजधानी दिल्ली में रहने वाले 19.4% परिवारों के पास अपनी खुद की कार है। हरियाणा में 15.3%, राजस्थान में 8.2%, गुजरात में 10.9%, महाराष्ट्र में 8.7%, उत्तराखंड में 12.7% परिवारों के पास कार है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.