ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

OP Rajbhar ने BSP पर लगाया BJP से सांठगांठ कर चुनाव लड़ने का आरोप

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 15, 2022

लखनऊ, 15 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)       विगत 10 मार्च को घोषित 5 राज्यों के चुनाव परिणाम, विशेषतः यूपी के चुनाव परिणामों (Uttar Pradesh results) ने बहुतों को आश्चर्य में डाल दिया है। सभी अटकलों को किनारे करते हुए भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से कहीं ज्यादा सीटें लाई है। यूपी के परिणामों ने कई और मायनों में भी आश्चर्यजनक रहे हैं। सबसे आश्चर्य ओमप्रकाश राजभर की पार्टी SBSP (सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी) के परिणामों ने किया है। SBSP ने इन चुनावों में कुल 6 सीटें जीती हैं, जो कई बड़ी पार्टियों, यथा- कांग्रेस, BSP, AIMIM से कहीं ज्यादा है। हालांकि ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने दावे तो इससे भी ज्यादा के किए थे, मगर भाजपा की लहर में इस परिणाम ने भी लोगों को सरप्राइज किया है। 

यूपी चुनाव परिणामों के 5 दिन बाद अब SBSP के संस्थापक ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने यूपी के चुनाव परिणामों की समीक्षा में BSP और BJP पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। आज एक इंटरव्यू में ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने कहा कि हमने 'विधानसभा युद्ध समीक्षा' करने का फैसला किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जो हमारी कमियों की ओर इशारा करती है, हम उस पर काम करने की कोशिश करेंगे। दूसरे, 'बसपा और बीजेपी का पुरुष हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने आगे कहा कि पूर्वांचल की 122 सीटें ऐसी हैं जिन पर BJP कार्यालय में उम्मीदवारों का फैसला किया गया और BSP कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गए। मैं इसके लिए सबूत दे सकता हूं। 4 बार सत्ता में रहने वाली पार्टियों - चाहे वह बसपा हो या कांग्रेस - ने बीजेपी का समर्थन किया। उनका वोट कहां गया?

ज्ञात हो कि ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) को भजपा का धुर विरोधी माना जाता है, और वह यूपी के चुनाव प्रचार के दौरान भी भाजपा सरकार पर काफी आक्रामक रहे थे। उन्होंने योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का वादा किया था, और अब वे चुनाव परिणाम के बाद भी अपने अंदाज़ में आक्रामकता दिखा रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.