ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना कालः 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 2 लाख के पार, 1038 लोगों की मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

देश में रिकवरी रेट 88.31 प्रतिशत 
 
नई दिल्ली, 15 अप्रैल । देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 739 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,40,74,564 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1038 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,73,123 तक पहुंच गई है। 
 
गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 14,71,877 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,24,29,564 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 88.31 प्रतिशत हो गया है।
 
पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट 
देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 13 अप्रैल को 13,84,549 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 26,20,03,415 टेस्ट किए जा चुके हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.