ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, एम्स में भी इमरजेंसी सेवाएं रही बाधित

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

नई दिल्ली, 24 अप्रैल । दिल्ली के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गया है। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुधांशु ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
 
डॉ. सुधांशु ने कहा कि अस्पताल में दोपहर दो बजे ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो गया है। सरकार से अनुरोध किया है कि उनके अस्पताल को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराया जाए। पाइपलाइन में भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है।  
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (दिल्ली) की आपातकालीन दाखिला भी एक घंटे के लिए बाधित रहा। इस विषय पर एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि लगभग 100 कोरोनो संक्रमित मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। ऑक्सीजन की बढ़ती आवश्यकता के कारण ऑक्सीजन पाइपलाइनों का पुनर्गठन किया जा रहा था। इसके कारण इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने का काम थोड़ी देर के लिए रोका गया था। लेकिन एक घंटे में ही सुविधाएं बहाल कर दी गई थी। 
 
बयान में कहा गया कि एम्स के अलग-अलग केन्द्रों में 800 से अधिक रोगियों का भी इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी व आपातकालीन विभाग पूरी तरह से काम कर रहे हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.