ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

भारत में PAK सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद, PFI पर बैन के खिलाफ कर रहे थे ट्वीट

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 1, 2022

मुंबई, 01 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार की कानूनी मांग के बाद ट्विटर ने कार्रवाई की है। पिछले दिनों सरकार के ट्विटर अकाउंट से PFI पर 5 साल के बैन के खिलाफ ट्वीट किए गए थे। इसी वजह से यह कार्रवाई हुई है। हालांकि, इस मामले में भारत सरकार और ट्विटर की ओर से अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan के नाम से है। अब कोई भी भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल को ओपन कर रहा है तो नोटिस लिखा मिल रहा है कि लीगल डिमांड पर इस अकाउंट को बंद किया गया है। इस कारण ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई फोटो, वीडियो और टेक्स्ट अब भारत की जनता को नहीं दिख पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने अब तक भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले 100 से ज्यादा यूट्यूब चैनल, 4 फेसबुक पेज, 5 ट्विटर अकाउंट और 3 इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।

हाल के महीनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इस अकाउंट को पहले जुलाई में भी बंद किया गया था, लेकिन इसे फिर से बहाल कर दिया गया था। जून में भारत में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरोप था कि इन ट्विटर हैंडल से भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं।इसके बाद अगस्त में भारत ने 8 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक किया था। इनमें से एक पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था।PAk


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.