ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पेगासस पर फ्रांस और जर्मनी सहित कई देशों में हो रही है जांच, भारत में क्यों नहीं?: मल्लिकार्जुन खड़गे

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 29, 2021

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2021  दिल्ली में आज कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता कॉंग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। इस बैठक में कॉंग्रेस पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भाग लिया। संसद के सीपीपी कार्यालय में सम्पन्न हुए इस बैठक में सोनिया गांधी द्वारा गठित लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के एक समूह ने भाग लिया। 


बैठक के बाद राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमने भविष्य की रणनीतियों पर सांसदों की राय ली है। वे पेगासस पर चर्चा चाहते हैं। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी को जरूरी बताया गया है। पेगासस पर जांच फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य देशों में हो रही है, भारत में क्यों नहीं?”


ज्ञात हो कि आज सुबह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने कॉंग्रेस सहित कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और विधेयक पारित करने के लिए सदन का समर्थन करने के लिए कहा था। केन्द्रियों मंत्रियों के अनुरोध के जवाब में विपक्षी नेताओं ने पेगासस मुद्दे, मुद्रास्फीति और किसानों के मुद्दे पर चर्चा पर जोर दिया। अब जबकि काँग्रेस ने अपने तरफ से स्थिति को साफ कर दिया है तो केंद्र सरकार के नेताओं के ऊपर निर्भर करता है कि वे काँग्रेस के शर्तों का पालन करते हैं या नहीं। 


बता दें कि चालू मॉनसून सत्र में पेगासस जासूसी मामले सहित कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई को चलने नहीं दिया है। इसी गतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार और विपक्ष लगातार बैठकें कर रहे हैं। काँग्रेस के सांसदों ने भी इसी उद्देश्य से आज इस बैठक का आयोजन किया था।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.