ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

कल्याण सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का लगा तांता, आज होगा अंतिम संस्कार

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

अलीगढ़(उत्तर प्रदेश), 23 अगस्त 2021 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आज लोगों का तांता लग गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को आज अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रखा गया है। ज्ञात हो कि कल्याण सिंह का देहांत विगत शनिवार 21 अगस्त की रात को हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे, और उन्हें अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 

विदित हो कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज सोमवार 23 अगस्त को यूपी के बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट के बासी घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए नरौरा में बच्चा पार्क में रखा जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्री और गणमान्य लोगों के आने की संभावना है। 

इतने बड़े स्तर पर वीवीआईपी के आने की संभावनाओं को देखते हुए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। विदित पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार नरौरा में होने की जानकारी मिलते ही शनिवार रात से ही मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार नरौरा में डेरा जमा चूके हैं। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पार्थिव शरीर के गुजरने वाले मार्ग, अंतिम संस्कार स्थल सहित पूरे क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.