ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कर्नाटक में लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

बेंगलुरु, 4 जून 2021     कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन को आगे के दस दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब राज्य में 14 जून 2021 के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ज्ञात हो कि देश में कोरोना के नए पॉजिटिव मामलों में काफी राहत मिली है, मगर तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अभी भी कोरोना पॉजिटिव आने की दर काफी ज्यादा है। विशेषतः कर्नाटक में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने का नाम ही नहीं ले रहा है। 

 

जबकि देश के बहुत से राज्य लॉकडाउन में छूट प्रदान करते हुए अनलॉक करने की प्रक्रिया आरंभ कर रहे हैं ऐसे में राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के कारणों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसलिए उन्होंने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि बीएस येदियुरप्पा ने कल बुधवार को ही संकेत दे दिया था कि वर्तमान परिस्थिति में राज्य में लॉकडाउन हटाना ठीक नहीं होगा। 

 

राज्य में अभी भी कोरोना पॉजिटिव आने की संख्या और दर काफी ज्यादा है। आज की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 16,378 कोरोना पॉजिटिव केसेस आए हैं और इसी अवधि में मरने वालों की संख्या 463 दर्ज की गई है। बता दें कि राज्य में कोरोना महामारी से अब तक तीस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने निर्धारित किया है कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव केसेस की संख्या पांच हजार प्रतिदिन से कम नहीं हो जाता तब तक लॉकडाउन में छूट नहीं दी जाएगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.