मुंबई 19, अप्रैल (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब प्रतिबंधित संगठन PFI की जांच की जाएगी। साथ ही इस मामले में 5 आरोपियों पर रासुका लगा कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें अंसार, सलीम, सोनू, दिलशाद, आहिर शामिल हैं। तो वही हिंसा के लिए हथियार सप्लाई करने के आरोप में गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानिए किसने क्या बोला
स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ-एंड-ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि हिंसा के दौरान वीडियो में जो लोग भी हथियार के साथ दिखाई दे रहे थे, उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमित शाह बोले - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि मामले में ऐसी कार्रवाई की जाए, ताकि फिर से इस तरह की घटना न हो और लोगों के लिए एक मिसाल बने। गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को फोन कर कहा कि मामले में जो भी जरूरी कदम हों, वो उठाए जाएं।
गिरिराज सिंह बोले - दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। BJP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा, 'तबाह और बर्बाद करने की नीयत रखने वालों के अंदर जिन्ना का DNA हैं। अब यह हमारे देश में नहीं चलेगा।
एक ही परिवार के 5 लोग अरेस्ट किए गए
दिल्ली पुलिस ने एक ही 5 लोगों को अरेस्ट किया है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन मैंने कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। वहीं, हिंसा मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है। उन पर बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने का आरोप है। पुलिस ने VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।
हिंसा के बाद का मंजर
हिंसा के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। जिसे काम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अमन कमेटी के सदस्यों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में शांति मार्च भी निकाला। पुलिस और अमन समिति ने लोगों से अपील की कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें।