ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पुणे के एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लगने से मरने वालों को पीएम मोदी ने मुआवजा देने का एलान किया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 8, 2021

महाराष्ट्र, 8 जून 2021

पुणे की एक केमिकल फैक्ट्री में घटना के वक्त 37 कर्मचारी ड्यूटी पर थे।भीषण आग लगने से 17 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं।  देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे पर पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के स्वजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये की मदद की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे की मुलशी तहसील के पिरंगट औद्योगिक क्षेत्र में एसवीएस एक्वा टेक्नोलाजी की फैक्ट्री में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। इस फैक्ट्री में सैनिटाइजर समेत कई तरह के रसायन तैयार किए जाते हैं। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई और वहां काम करने वाले कर्मचारी उसमें फंस गए। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को लगाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। 11 लोगों के शव पहले ही निकाल लिए गए थे, बाद में छह शव और मिले। 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया या वो खुद ही बाहर निकल गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के स्वजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये की मदद की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री ने पुणे की फैक्ट्री में लगी आग में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के स्वजन को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.