ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा रही युवती को पुलिस ने बॉर्डर पर पकड़ा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 25, 2022

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रेम लोगो से क्या कुछ नहीं करवाता। आज कल सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद  बॉयफ्रेंड बनाना तो जैसे बहुत आम बात हो गई है। जिसके चलते लड़के और लड़किया कई मुसीबतो में भी फस जाते है। अब सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही एक युवती को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। 24 साल की युवती का नाम फिजा खान है और वह मध्यप्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली है। युवती के पास पाकिस्तान जाने का वीजा भी था, लेकिन पाकिस्तान जाने से पहले ही उसके नाम का लुक आउट सर्कुलर जारी हो गया। कस्टम विभाग और बीएसएफ के अधिकारियों ने अटारी बॉर्डर पर युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

यह है पूरा मामला - 

दरअसल, फिजा 14 जून को अपने घर से डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट लेकर भाग गई थी। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने रीवा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस के परिवारजनो के कहने पर तुरंत फिजा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवा दिया, ताकि वह विदेश न भाग सके। तो वही परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर फिजा को पाकिस्तानी युवक दिलशाद से प्यार हो गया। दिलशाद के कहने पर फिजा ने पासपोर्ट भी बनवा लिया। कई बार फ़िज़ा ने पाकिस्तान जाने की बात भी कही थी। और दिलशाद के साथ मिलकर फिजा ने पाकिस्तान का वीजा भी जारी करवा लिया था, और वह घर से भाग गई थी। परिवार को फिजा के विदेश भागने का शक पहले ही था। घर में फिजा का पासपोर्ट नहीं मिला तो परिवार वालों ने फिजा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवा दिया। इसी दौरान जब फिजा पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची तो कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही फिजा के पाकिस्तान जाने की सूचना पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार को भी दी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.