ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड का भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

नई दिल्ली, 8 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का चुनावी सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

ज्ञात हो कि अगले साल यानी 2022 में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से उत्तराखंड राज्य की सत्ता को पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, कॉंग्रेस सहित अरविंद केजरिवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) भी जोर आजमाइश करने वाली है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही चुनाव प्रचार करना प्रारंभ कर दिया है, जबकि अभी तक चुनाव आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए न तो कोई अधिसूचना जारी की है, और न ही चुनाव के लिए कोई डेट की घोषणा। 

विदित हो कि उत्तराखंड में जारी घटनाक्रमों के कारण भाजपा को उत्तराखंड के शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन करते हुए बहुत कम समय में कई मुख्यमंत्रियों को हटाना और नई नियुक्तियां करनी पड़ गई है, जबकि उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसी अस्थिरता को देखते हुए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को को उत्तराखंड में पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है। ऐसा माना जाता है कि प्रह्लाद जोशी को संगठन का बहुत अच्छा अनुभव है और उनके इस अनुभव का फायदा आगामी चुनावों में भाजपा को हो सकता है। इसके साथ ही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को भी सह-प्रभारी बनाया गया है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.