ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Pramarsh 2022 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कैरियर परामर्श कार्यशाला का किया शुभारंभ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 16, 2022

नई दिल्ली, 16 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)       भारत सरकार ने तब एक रिकॉर्ड कायम किया, जब भारत में पहली बार एक ही वर्कशॉप में 1 लाख से ज्यादा छात्रों ने ली करियर काउंसलिंग ली। यह कार्य और कार्यक्रम परामर्श 2022 ( Pramarsh 2022 ) नाम के कैरियर काउंसलिंग के द्वारा हुई। 

केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर जिला क्षेत्र के छात्रों के लिए कैरियर परामर्श कार्यशाला 'परामर्श 2022' ( Pramarsh 2022 ) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों स्कूलों के एक लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

ज्ञात हो कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ करियर सर्विसेज (NICS) और शैक्षिक स्टार्ट-अप एडुमाइलस्टोन्स के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। राजस्थान के शिक्षा निदेशालय ने भी इस कार्यशाला के लिए सहायता और सुविधा प्रदान की।

परामर्श 2022 कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं की पूरी क्षमता को सामने लाने के लिए विभिन्न पहल की हैं।

बता दें कि इस मेगा करियर काउंसलिंग वर्कशॉप ( Pramarsh 2022 ) की तैयारी बहुत लम्बे समय से की जा रही थी। ​​इस कार्यक्रम से पहले, पूरे प्रोजेक्ट के सुचारू और उद्देश्यपूर्ण निष्पादन के लिए बीकानेर के सभी स्कूलों में लगभग 1000 शिक्षकों को करियर एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया था।

परामर्श 2022 ( Pramarsh 2022 ) कार्यशाला उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच के अंतर को पाटने और छात्र को उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के बारे में ज्ञान प्रदान करने के प्रयासों का एक विस्तार था। चल रही कार्यशाला केवल शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्रों के लिए कैरियर कार्यशाला तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भी प्रस्तावित है कि सभी छात्रों के लिए एक ऑफलाइन और ऑनलाइन कैरियर मूल्यांकन की सुविधा और एडुमाइलस्टोन्स डिजिटल कैरियर लाइब्रेरी की सेवा भी प्रदान की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.