ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रशांत किशोर ने किया कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 26, 2022

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आखिरकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का दामन थामने से इनकार कर दिया। पिछले 15 दिनों से अटकलें चल रही थीं कि प्रशांत कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। प्रशांत ने इस पर खुद ही विराम लगा दिया और कहा कि कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप और बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है। इसके पहले प्रशांत ने 600 पेज का प्रेजेंटेशन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया था। फिर सोनिया ने 8 सदस्यों की कमेटी से PK को पार्टी में शामिल करने पर सलाह मांगी थी। कमेटी ने प्रशांत से कांग्रेस में आने से पहले बाकियों का साथ छोड़ने को कहा था।

आपको बता दे कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने खुद ट्वीट कर के यह जानकारी दी की कांग्रेस अध्यक्ष ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हम उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं। जिसके बाद खुद प्रशांत किशोर ने भी यह साफ कर दिया कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। प्रशांत ने लिखा- मैंने EAG (एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप) का हिस्सा बनने, पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने का कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मेरी राय में पार्टी की अंदरूनी समस्याओं को ठीक करने के लिए, कांग्रेस को मुझसे ज्यादा लीडरशिप और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है।

सोनिया गांधी ने प्रशांत की प्रेजेंटेशन और उनके पार्टी में शामिल होने पर विचार करने के लिए कांग्रेस नेताओं की समिति का गठन किया था। इस कमेटी ने सोनिया को अपनी रिपोर्ट सौंपी। प्रशांत पर फैसला लेने के लिए कमेटी के सदस्य केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और प्रियंका गांधी वाड्रा 10 जनपथ गए थे। साथ ही कमेटी यह भी चाहती थी कि प्रशांत बाकी सभी राजनीतिक दलों से दूरी बना लें और फिर पूरी तरह कांग्रेस के लिए समर्पित हो जाएं। PK ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस, ममता बनर्जी की TMC और केसीआर की TRS जैसी रीजनल पार्टीज से गठबंधन कर ले।

कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में क्या नीति रहेगी, इसका फैसला एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप ही करेगा। 10 जनपथ में  बैठक हुई है जिसमे कांग्रेस ने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत 6 नई कमेटियां बनाई गईं। इन सभी कमेटियों के अलग-अलग संयोजक के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह वारिंग काम करेंगे।

क्या था प्रशांत किशोर की प्रेजेंटेशन में - 

पार्टी को सत्ता में वापसी के लिए क्या करना होगा। उन्होंने तीन फॉर्मूले बताए थे।

  • कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ अकेले चुनाव लड़े।
  • कांग्रेस भाजपा और मोदी को हराने के लिए सभी पार्टियों के साथ आए और UPA को मजबूत करे।
  • कुछ जगहों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े और कुछ जगहों पर सहयोगियों के साथ मिलकर लड़े।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.