ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 19, 2022

नई दिल्ली, 19 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 17वें स्थापना दिवस पर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मशहूर इस संस्था की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राहत व बचाव कार्य में अग्रणी रही है।
 
उन्होंने ट्वीट में आपदा प्रबंधन को सरकारों और नीति निर्धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय करार दिया और कहा कि एनडीआरएफ की बहादुरी और उसका पेशेवर अंदाज बेहद ही प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘आपदाओं के बाद आपदा प्रबंधन के दल जिस प्रकार की प्रतिक्रिया देकर स्थितियों को बेहतर बनाते हैं, उसके अतिरिक्त भी हमें आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के बारे में सोचना होगा और इस विषय पर शोध करना होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत ने इस दिशा में आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन के रूप में एक प्रयास किया है। साथ ही हम अपने एनडीआरएफ के कर्मियों के कौशल को और धार देने की दिशा में काम कर रहे हैं ताकि चुनौतियों की स्थिति में हम अधिक से अधिक लोगों की जान और संपत्ति को बचा सकें।’’
 
उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा- एनडीआरएफ के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की बधाई। आपदा के समय लोगों को बचाने और उन्हें आवश्यक सहायता और सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्र एनडीआरएफ के निस्वार्थ नेतृत्व के लिए बहुत आभारी है। NDRF कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं।
 
कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया ट्वीट,MP में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में लिखा- अपनी निस्वार्थ सेवा और आपदा प्रबंधन में बेजोड़ व्यावसायिकता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
 
हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी। आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से इस बल की स्थापना हुई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.