ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

एक्टर अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, रावण का रोल निभा कर हुए थे मशहूर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 6, 2021

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)    रमानंद सागर के रामायण में रावण का किरदार निभा कर मशहूर हुए अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए अरविंद त्रिवेदी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है, और कहा है कि हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। 

रमानंद सागर के रामायण में राम की भूमिका निबहने वाले एक्टर अरुण गोहील ने अरविंद त्रिवेदी की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे  अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे। 

फिल्मकार अशोक पंडित ने अपने शोक संदेश में कहा कि जाने-माने थिएटर, टीवी और फिल्म अभिनेता अरविंद त्रिवेदी जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके पूरे परिवार और निकट के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति!

इसके अलावे भी कई गणमान्य लोगों ने अरविंद त्रिवेदी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि अरविंद त्रिवेदी की उम्र 82 साल थी और वह लंबे समय से बीमार थे। आज बुधवार 6 अक्टूबर की सुबह उन्हे दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने लगभग 300 से ज्यादा सीरियल और फिल्मों में अभिनय किया था, जो कई भाषाओं में थी। उनके जीवन काल मे उन्हे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वे 1991 से लेकर 1996 तक संसद के सदस्य भी रह चुके थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.