ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

राजस्थान के नागौर में हुए सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

नागौर, 31 अगस्त (न्यूज हेल्पलाइन)  

राजस्थान के नागौर जिले में हुए सड़क दुर्घटना, जिसमें 11 लोगों के मारे जाने की खबर है को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, “राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने इस दुर्घटना के बारे में बताया कि राजस्थान नागौर में आज सुबह एक क्रूजर और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी घटनस्थल पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। इस दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में आठ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इसके अलावे 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घायलों का प्राथमिक इलाज करके उन्हें नोखा, बीकानेर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आज 31 अगस्त की सुबह एक 12 सीटर क्रूजर में 18 लोग सवार होकर देशनोक करणी माता के दर्शन कर मध्यप्रदेश जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे एक ट्रक ने  क्रूजर को टक्कर जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। कई लोगों के शव क्रूजर में ही फंसे रहें, जिसे बमुश्किल से निकाला गया। दुर्घटना में मारे गए सभी मृतक मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागौर में सड़क दुर्घटना में मारे गए उज्जैन के 11 व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी एमपी राज्य सरकार वहन करेगी।

 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.