ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रधानमंत्री मोदी ने शीशगंज गुरुद्वारा में मत्था टेका, बिना किसी विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 1, 2021

नई दिल्ली, 01 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर के 400वें प्रकाशपर्व के मौके पर शनिवार को चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में जाकर मत्था टेका और प्रार्थना की। प्रधानमंत्री के लिए रूट नहीं लगाया गया था और न ही गुरुद्वारे में कोई विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।


शीशगंज गुरुद्वारा का अपना गौरवशाली इतिहास है। मुगल बादशाह औरंगजेब ने इस्लाम नहीं स्वीकार करने पर यहां गला काट कर श्री गुरु तेग बहादुर की हत्या कर दी गई थी। वह अंतिम समय तक कहते रहे थे कि शीश कटा सकते हैं पर केश नहीं। इसके चलते यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा विश्व भर के लोगों की श्रद्धा का केंद्र है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं श्री गुरु तेग बहादुर को उनके 400 वें प्रकाशोत्सव के विशेष अवसर पर नमन करता हूं। उनके साहस और दलितों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को शक्ति और प्रेरणा देता है।
उल्लेखनीय है कि गुरु श्री तेग बहादुर का जन्म वैशाख कृष्ण पंचमी को गुरु हरगोबिंद के घर अमृतसर में हुआ था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.