ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, 'खादी उत्सव' में हुए शामिल और चलाया चरखा

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 27, 2022

मुंबई, 26 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे दोपहर करीब 2.30 बजे अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद से वे सीधे गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचे। इसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ चरखा भी चलाया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने साबरमती नदी पर बने नए फुटओवर 'अटल ब्रिज' का लोकार्पण किया। आपको बता दे ‘खादी उत्सव’ में गुजरात के विभिन्न जिलों से 7500 महिलाएं खादी कारीगर एक ही समय और एक ही जगह चरखा चलाती नजर आईं। इस कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी हुई, जिसमें 1920 के दशक से इस्तेमाल में लाए गए विभिन्न पीढ़ियों के 22 चरखों को प्रदर्शित किया गया। इनमें ‘यरवदा चरखा’ जैसे चरखे भी शामिल हुए, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए चरखों का प्रतीक है।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा की खादी को भी अपने घर में जगह दीजिए तो लोकल अभियान को और मदद मिलेगी। आप में से जो भी विदेश में रह रहे हों और जब भी विदेश जा रहे हों तो अपने साथ खादी का एक कपड़ा ले जाएं। इससे दूसरे देश के नागरिकों में खादी को लेकर जागरूकता भी आएगी। खादी हमारा इतिहास का अभिन्न हिस्सा है। जब हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं तो दुनिया भी उसे मान-सम्मान देती है। उन्होंने आगे कहा की अगर आज से समय में भारत में बनने वाले खिलौनों की बात की जाए तो वे प्राकतिक रूप से बेहतर होते हैं और बच्चों की सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाती। इसी के चलते अब विदेश से मंगाए जाने वाले खिलौनों में गिरावट आई है और भारतीय खिलौने पूरी दुनिया में जगह बना रहे हैं। भारत में बनने वाले खिलौनों की मांग दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे सबसे बड़ा फायदा हमारे देश के छोटे उद्योगों को हुआ है।

तो वही 28 अगस्त को PM मोदी कच्छ जिले का दौरा करेंगे। यहां वे 'स्मृति वन' समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 'स्मृति वन' 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गये 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया एक म्युजियम है। इस म्युजियम की परिकल्पना PM मोदी ने उस समय की थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 'स्मृति वन' 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है। इसके बाद PM भुज में करीब 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर भी शामिल है। इस नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है। नहर के एक हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 2017 में किया था और बाकी हिस्से का उद्घाटन अब किया जा रहा है। यह नहर कच्छ में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने और कच्छ जिले के सभी 948 गांवों और 10 कस्बों में पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.