ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रधानमंत्री ने बाढ़ ग्रस्त असम की स्तिथि का लिया जायज़ा, मुख्यमंत्री सरमा से फ़ोन पर की बात।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

नई दिल्ली, 31 अगस्त (न्यूज़ हेल्पलाइन)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए फ़ोन पर बात की।
इस दौरान, पीएम मोदी ने स्थिति को क़ाबू करने में मदद के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा, "मैं प्रभावित इलाकों में रहने वालों की सलामती और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"
 
सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए पीएम मोदी से अपनी बातचीत की जानकारी भी दी। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "मौजूदा बाढ़ ने लोगों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े रहने के लिए अदारनिया प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार।"
 
बता दें,असम पिछले कई हफ्तों से बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (FRIMS) की रिपोर्ट के अनुसार, असम के 21 जिलों के 950 गांव मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित हुए है इन गांवों में 3 लाख 63 हज़ार 135 लोग रहते हैं।
 
राज्य सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राज्य में 44 राहत केंद्र खोले गए हैं जिनमें 16 राहत शिविर और 28 राहत वितरण केंद्र शामिल हैं। इन राहत शिविरों में कुल 1 हज़ार 619 लोगों ने शरण ली है। बाढ़ में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बढ़ते जल स्तर से राज्य में वन्यजीवों के लिए खतरा बना हुआ है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.