ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रियंका गांधी ने दी नौरोज की शुभकामनाएं, ट्रोलरों पर भी साधा निशाना

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

कहा- गंगाधर नेहरू के समय से मना रहे नौरोज त्योहार, किसी के कहने से नहीं बदलेंगे

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कश्मीर के भाई-बहनों को नौरोज त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इस बधाई के साथ उन्होंने त्यौहार के नाम को लेकर ट्रोल किए जाने के संबंध में कटाक्ष भी किया है। उन्होंने कहा है कि भले ही कोई कुछ भी कहे लेकिन उनका परिवार पूर्व से ही इस त्यौहार को नौरोज कहता आया है और आगे भी वे इसे ऐसे ही मनाएंगे। किसी के कहने से यह बदलने वाला नहीं है।

आम तौर पर किसी की प्रतिक्रिया पर त्वरित कटाक्ष से बचने वाली प्रियंका गांधी ने इस बार अलग ही रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को कश्मीर के लोगों को नौरोज की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें तंज भी कसा है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे सभी प्यारे कश्मीरी बहनों-भाइयों को नौरोज़ मुबारक। नया साल आपके लिए ख़ुशियों और अच्छी सेहत से भरपूर हो। हमारा कुनबा पं. गंगाधर नेहरू के ज़माने से अपने इस त्योहार को नौरोज़ ही कहता चला आ रहा है, तो तुम्हारे कहने से नहीं बदलेंगे।’

उल्लेखनीय है कि पिछले साल में नौरोज और नवरेह त्यौहारों पर बधाई देने के क्रम में प्रियंका गांधी ट्रोल हो गई थीं। इसी के मद्देनजर आज जब उन्होंने कश्मीरवासियों को नौरोज की शुभकामनाएं दी तो साथ ही स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूर्व से ही नौरोज ही मनाता रहा है और किसी अन्य के हिसाब से वो बदलने वाले नहीं हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.