ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

प्रियंका गांधी ने रितु सिंह और उनके समर्थकों से की मुलाकात, सहयोग का दिया आश्वाशन

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

लखनऊ, 17 जुलाई 2021   कॉंग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज अपने उत्तर प्रदेश दौरे का आगाज किया। इसके तहत उन्होंने सबसे पहले रितु सिंह और उनके समर्थकों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी और सहयोग का वादा किया। प्रियंका गांधी ने रितु सिंह और उनके समर्थकों के साथ मुलाकात करने के बाद कहा कि हम चाहे किसी भी पार्टी के हों, हम महिलाएं हैं, किसी भी महिला के साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।


ज्ञात हो कि विगत 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र की ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला प्रत्याशी रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। रितु सिंह ने दुर्व्यवहार की भी शिकायत की थी। 


बता दें कि बाद में जब इस घटना ने राजनीतिक रंग लेना शुरू किया तो अगले दिन राज्य प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद रितु सिंह और अनीता यादव पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पसगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही इस पूरी घटना में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए पसगंवा थाने के सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावे क्षेत्र के सीओ, पसगवां थाने के एसएचओ, एक इंस्पेक्टर और तीन पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस अधिकारियों को भी सस्पेंड दिया गया था। 

 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.