ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

महीने के पहले ही दिन जनता को लगा झटका, 14 दिन में दूसरी बार बढ़ा LPG का दाम

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 1, 2021

नई दिल्ली, 1 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    विगत कुछ महीनों से देश में पेट्रोल, डीजल और LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी सिलसिले में आज सितंबर महीने के पहले ही दिन आम जनता के पॉकेट पर झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडरों के मूल्य में एक बार और वृद्धि कर दी है। इसके अलावे कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में भी वृद्धि की गई है। यह मूल्य वृद्धि आज से ही लागू हो गई है। 

आज के मूल्य वृद्धि के बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर का मूल्य 25 रुपए बढ़ गए हैं। इस मूल्य वृद्धि के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपए हो गया है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में भी 75 रुपए का इजाफा लागू हो गया है। इसके उपरांत दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए हो गई है। 

आज के मूल्य वृद्धि के बाद मुंबई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 884.50 रुपए हो गई है। वहीं, चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 900.50 रुपए हो गई है। इसके अलावे कोलकाता में एक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 911 रुपए हो गई है। 

ज्ञात हो कि विगत 18 अगस्त को भी घरेलू एलपीजी के मूल्य में 25 रुपए की वृद्धि की गई थी। इस तरह से मात्र दो सप्ताह के अंतराल में घरेलू एलपीजी के मूल्य में 50 रुपए की वृद्धि दर्ज हो चुकी है। इसका मतलब है कि दो हफ्तों के अंदर देश की जनता के पॉकेट पर बोझ और बढ़ गया है। LPG के मूल्य में वृद्धि को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत हजार रुपए के पार चली जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.