ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 27, 2022

पंजाब, 27 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की अपनी नई सूची जारी कर दी है. इससे पहले भाजपा ने 21 जनवरी को दिन में अपने 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और 21 जनवरी को ही देर रात पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को पठानकोट से उम्मीदवार बनाने का भी एलान किया था। इस तरह से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक अपने 62 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।
 
भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को फगवाड़ा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को रूपनगर से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले फतेहजंग सिंह बाजवा को बटाला और हरजोत कमल को मोगा से अपना उम्मीदवार बनाया है।गुरुवार को जारी अपनी नई सूची में भाजपा ने सीमा कुमारी को भोआ, परमिंदर सिंह गिल को गुरदासपुर, बलविंदर कौर को अटारी, सुरिंदर महे को करतारपुर, परमिंदर शर्मा को आनंदपुर साहिब, प्रवीण बंसल को लुधियाना उत्तर, वंदना सागवान को बलुआना और विकास शर्मा को घनौर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
आपको बता दें कि गठबंधन दलों के साथ हुए समझौते के मुताबिक भाजपा राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भाजपा की सहयोगी अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ( संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.