ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के एक खतरनाक आतंकवादी को पकड़ा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 1, 2021

मोगा (पंजाब), 1 जून 2021 -  पंजाब पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता मिली जब उसने खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के एक खतरनाक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आये इस आतंकवादी की तलाश पंजाब पुलिस बहुत दिनों से कर रही थी।

आज गिरफ्तार हुएइस आतंकवादी का नाम कमलजीत शर्मा उर्फ कमल है और यह मोगा के डाला गांव का रहने वाला है। गिरफ़्तारी के समय इसके पास से चार पिस्तौलें और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। यह आतंकवादी विगत कई अरसे से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ़्तारी को पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय ने भी कन्फर्म किया है। 

 

पंजाब पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किए गए इस आतंकवादी पर एक डेरा प्रेमी की हत्या, खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप निज्जर के गांव में एक पुजारी पर फायरिंग, मोगा के सुखा लम्मे की हत्या और सुपरशाइन हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। यह अपने समूह का जाना माना शूटर है। 

 

विदित हो कि पंजाब पुलिस ने इन दिनों खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में कुछ दिनों पूर्व भी इसके दो साथियों की भी गिरफ़्तारी हुई थी। अब तक गिरफ्त में आए ये तीनों आतंकी खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख निज्जर के इशारे पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देते थे। पंजाब पुलिस खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े और सदस्यों को भी गिरफ्त में लेने का प्रयास कर रही है।   


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.