ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Uniform Civil Code के कार्यान्वयन को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 24, 2022

देहरादून, 24 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     कई चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इक घोषणापत्र का हिस्सा रह चुके समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को भारत के किसी राज्य में पहली बार आगू करने का जिम्मा अब उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने लिया है। अपने चुनाव के दौरान किये गए वादे के अनुरूप पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण के अगले दिन ही समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य शुरू कर चुके हैं। ज्ञात हो कि उन्होंने कल बुधवार को ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। 

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर गंभीरता दिखाते हुए इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का आदेश दिया है जो ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के कार्यान्वयन को मंजूरी भी प्रदान कर दी है।

इस बारे में बात करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज शाम कहा कि हमने राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी कि एक समिति (विशेषज्ञों की) जल्द से जल्द गठित की जाएगी और इसे राज्य में लागू किया जाएगा। ऐसा करने वाला यह पहला राज्य होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.