ताजा खबर
सीएम Arvind Kejriwal की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, सुनीता केजरीवाल आज करेंगी ...   ||    Loksabha Elections 2024: NDA की 400 से ज्यादा सीटों पर जीत के BJP के दावे में दक्षिणी राज्यों की क्य...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए Congress ने जारी की आठवीं लिस्ट, इन​ दिग्गजों को मिला मौका, सिंधिया ...   ||    Lok Sabha Elections 2024: बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल, उम्मीदवारों का आज...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए आज से शुरू होगी दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को होने...   ||    Hanuman Jayanti 2024: चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व   ||    Business Idea: आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड, शुरू करें बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल   ||    Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: सिर्फ इस कार्ड से मिलेगा फ्री में गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा   ||    Indian Currency Notes: भारत में कहां छपते हैं नोट, कहां से आता है कागज और स्याही, जानिए हर सवाल के ज...   ||    गिरा फोन उठाने के लिए नाले में घुसा था शख्स, 36 घंटे तक फंसा रहा जमीन के अंदर   ||   

Pushkar Singh Dhami होंगे उत्तराखंड के अगले सीएम, रक्षा मंत्री ने की घोषणा

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

देहरादून, 21 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     विगत 10 मार्च को उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत तो मिली मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के खुद अपनी सीट खटीमा से हारने के कारण राज्य में असमंजसता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दिल्ली और देहरादून में बारंबार हो रहे बैठकों के बाद भी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) पर फैसला नहीं हो पा रहा था। अन्ततः स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आज देहरादून पहुंचे, और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) के रूप में घोषित किया।      

आज शाम को भाजपा विधायकों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता के रूप में घोषणा की गई।  

इस बारे में घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री और उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं, मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति करेगा।  

इससे पूर्व आज शाम उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंचे। खुद पुष्कर सिंह धामी और कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिना उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया था। अब उम्मीद है कि समयानुसार और नियमानुसार कल 22 मार्च को ही पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.