ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दोहरेपन और तुच्छता के लिए याद किया जाएगा राहुल और कांग्रेस का आचरणः नड्डा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

नई दिल्ली, 11 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस महामारी के समय में विपक्षी दल के व्यवहार से हैरान तो नहीं, किंतु दुखी जरूर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का आचरण दोहरेपन और तुच्छता के लिए याद किया जाएगा। हालांकि, भाजपा अध्यक्ष ने कोरोना महामारी के इस दौर में युवा कांग्रेस के नेताओं के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की है।
 
नड्डा ने मंगलवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि भारत कोरोना महामारी से पूरे साहस के साथ लड़ रहा है और ऐसे वक्त में कांग्रेस देशवासियों को गुमराह करना और दहशत पैदा करने का काम बंद करे।
हाल ही में केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की आलोचना के बाद सोनिया को लिखे चार पेज के पत्र में नड्डा ने कहा कि भारत के इतिहास में टीकाकरण को लेकर कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन कांग्रेस ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान टीकाकरण को लेकर संदेह पैदा करने की कोशिश की है।
 
नड्डा ने कहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों ने पहले ही यह घोषणा की है कि गरीब और वंचित लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस सरकारें भी गरीबों के लिए भी ऐसा ही कार्य करेंगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से जानना चाहा कि क्या कांग्रेस की राज्य सरकारें मुफ्त में वैक्सीन की इसी तरह की घोषणा करेंगी?
 
भाजपा अध्यक्ष ने अपने पत्र में युवा कांग्रेस की सराहना करते हुए कहा कि कुछ नेताओं के सराहनीय कार्यों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से फैलाई जा रही नकारात्मकता  से ग्रहण लग रहा है। इस महामारी के दौर में कांग्रेस नेता राजनीतिक विरोध के आधार पर अपना पक्ष रख रहे हैं।
 
नड्डा ने लिखा है कि उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि सोनिया गांधी ने उन्हें एक नवम्बर को पत्र लिखा था। हालांकि, अभी तक उन्हें कांग्रेस नेता का कोई पत्र नहीं मिला। ऐसा लगता है कि सोनिया गांधी ने वह पत्र केवल मीडिया के लिए लिखा था जिसका मकसद केवल राजनीति था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पत्र तो नहीं मिला, लेकिन वह कांग्रेस अध्यक्ष को उसका जवाब इसलिए दे रहे हैं कि वह ताकि वह जनता को गुमराह करने की अपनी कोशिश में कामयाब न हो सकें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.