ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

राहुल ने अध्यक्ष पद से किया इनकार, 7 सितंबर से पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Photo Source :

Posted On:Monday, August 22, 2022

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस में अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद अब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस कर रहे हैं। सोमवार को इसकी तैयारी को लेकर वे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सिविल सोसाइटी के लोगों और प्रमुख हस्तियों से बात चीत की। कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 150 दिनों में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलेगी। इस दौरान 3,500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और अलग-अलग हिस्सों से नेता जुड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश मुताबिक यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी देश के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।

आपको बता दे अप्रैल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर एक प्रजेंटेशन के दौरान प्रशांत किशोर ने कांग्रेस हाईकमान को कई सुझाव दिए थे। इनमें एक सुझाव देश के अलग अलग हिस्सों में करीब 200 प्रभावी लोगों, एक्टिविस्ट्स और सिविल सोसायटी के लोगों से संपर्क स्थापित करना था। इस यात्रा को निकालने की घोषणा राहुल गांधी ने उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में की थी। शिविर के अंतिम दिन अपने भाषण में राहुल ने कहा था कि हम फिर जनता के बीच जाएंगे, उससे अपने रिश्ते मजबूत करेंगे और ये काम शॉर्टकट से नहीं होगा। ये पसीने से होगा यानी कड़ी मेहनत से।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.