ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

राहुल गांधी और जे.पी नड्डा दोनों ने ‘यास’ से बचाव-राहत कार्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 25, 2021

ओडिशा, 25 मई | ओडिशा, बंगाल, अंडमान सहित पूर्वी भारत के तटवर्ती राज्यों में कल आने वाले संभावित चक्रवाती तूफान ‘यास’ से बचाव और राहत कार्यों में हर कोई सहयोग करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज देश के दो शीर्ष राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हो गईं। एक तरफ जहां भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव कार्यों में सहयोग की अपील की है, वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को कार्य करने का अनुरोध किया है।

 

एक तरफ जहां कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने प्रभावित राज्यों ( पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार )  के भाजपा नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक करके बचाव कार्यों के बारे में चर्चा की और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ सहयोग करके कार्य करने की अपील की थी। साथ ही कहा कि वे लोगों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने में हरसंभव सहायता करें।

 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सुप्रिमो राहुल गांधी ने आज ट्वीट करके सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस संकट की घड़ी में लोगों के सहयोग करने की अपील की है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में हैशटैग साइक्लोन यास के साथ कहा कि बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तरफ बढ़ते इस आपदा में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जहां तक संभव हो लोगों के साथ खड़े रहकर सहयोग करें। उन्होंने साथ ही कार्यकर्ताओं को सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की भी अपील की।

 

संभव है कि कल दोपहर 26 मई तक चक्रवाती तूफान ओडिशा के पाराद्वीप से प्रवेश कर जाएगा और उसकी गति 155-165 किलोमोटर प्रति घंटा हो सकती है। ऐसे गंभीर श्रेणी के तूफान की घड़ी में जब देश के लोगों के साथ राजनीतिक पार्टियां भी बढ़-चढ़ के सहयोग करती है तो प्रभावित लोगों को काफ़ी संबल मिलता है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.