ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की “रेलवे महिला चालक दल” की सराहना।

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 22, 2021

नई दिल्ली, 22 मई -  देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है, देश में प्रति दिन 2 लाख 50 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और 4 हजार से ज़्यादा लोगों की मौतें हो रही हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में जारी ऑक्सीजन किल्लत को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बंगलुरु पहुंच गई। इसकी जमकर सराहना हो रही है।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, “कर्नाटक के लिए सातवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को जमशेदपुर से बंगलुरु पहुंची है। केवल महिलाओं पर आधारित चालक दल द्वारा संचालित यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन राज्य में कोरोना रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।” 
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आठवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी आज सुबह 109 मीट्रिक टन ऑक्सिजन गैस लेकर गुजरात के जामनगर से बंगलुरु पहुंची है वहीं कर्नाटक सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों को देखते हुए प्रतिदिन 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है।

कर्नाटक राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 32 हज़ार 218 नए मामले आए है और 353 लोगों की मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23 लाख 27 हज़ार हो गए और कुल मृतकों की संख्या 24 हज़ार 207 हो गई। भारतीय रेलवे लगातार ऑक्सिजन ऐक्सप्रेस चला रही है ताकि सभी राज़्यो निरंतर ऑक्सिजन मिलता रहे ऐसे में महिला चालाकों को यह मौक़ा देना वाक़ई देश में महिला सशक्तिकरण मिसाल है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.