नई दिल्ली, 5 जून 2021
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है. बीते कई हफ्तों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है पिछले 24 घंटे में भारत में COVID19 के 1,20,529 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,86,94,879 हुई। 3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है।
1,97,894 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) जानकारी के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,84,421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,11,74,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं