ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तमिलनाडु के लोगों को मिली राहत, सैलून, स्पा, पार्क और ब्यूटी पार्लर खुलें

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

चेन्नई, 14 जून 2021 विगत लंबे समय से कोरोना और लॉकडाउन की मार झेल रहे तमिलनाडु के लोगों को आज से थोड़ी राहत मिलनी प्रारंभ हो गई है। तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन से ग्रसित लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए राज्य के  27 जिलों में सैलून, ब्यूटी पार्लर और स्पा को खोलने की छूट प्रदान कर दी है। इन 27 जिलों में राजधानी चेन्नई भी सम्मिलित है। हालांकि राज्य सरकार ने अपने आदेश में यह हिदायत भी दी है कि ये सभी संस्थान अपनी क्षमता से आधे यानि 50% में ही कार्य करें और तय समयसीमा का भी सख्ती से पालन करें। 

 

ज्ञात हो कि तमिलनाडु सरकार ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को आगामी 21 जून तक के लिए बढ़ा दिया है, मगर लॉकडाउन के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इस बार के लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने का ऐलान किया है और कुछ जरूरी सुविधाओं में इजाफा किया गया है। 

 

बता दें कि आज से सरकारी पार्कों को भी खोला जा रहा है, ताकि लोग सुबह की सैर कर सकें। सार्वजनिक पार्कों के लिए भी समयसीमा निर्धारित की गई है। ये पार्क सुबह के 6 बजे से लेकर आगामी तीन घंटों यानि 9 बजे तक खुले रहेंगे। यहां भी कोरोना सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन की अपील की गई है।  

 

विदित हो कि राज्य सरकार ने इस बार के लॉकडाउन में थोड़ी नरमी बरती है और कोरोना सुरक्षा नियमों का अनुपालन करते हुए टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि संचालित करने की अनुमति प्रदान कि है।  ज्ञात हो कि तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी कोरोना महामारी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ पाया है। इस महामारी से अब तक तमिलनाडु में ही 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी। इसी लिए राज्य सरकार अभी भी पूर्ण अनलॉक करने से कतरा रही है। 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.