ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कर्नाटक में लगातार बढ़ रहा धार्मिक विवाद, लोगो ने इस बार फिर किया कुछ बड़ा बबाल, जानिए क्या

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 11, 2022

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक में पहले हिजाब और उसके बाद मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अजान देने के विवाद के बाद लगातार धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशें जारी हैं। बेलगावी जिले की एक मस्जिद की मीनार पर कुछ असामाजिक लोगों ने भगवा झंडा लगा दिया। मुस्लिम समाज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह कर्नाटक में एक सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना है। पहले एक चर्च पर भी भगवा झंडा लगाया गया था। 

दरअसल बेलगावी जिले के सत्तीगिरे गांव की मस्जिद पर किसी शरारती तत्व ने भगवा झंडा लगा दिया। मुदालगी तालुके में स्थित गांव में सुबह के समय जब नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे तो उन्होंने झंडा लगा देखा। इसे देखकर नमाजियों में रोष फैल गया। तत्काल इलाके के सभी लोग मस्जिद पर जमा हो गए। कुछ लोग हिंदुओं को बुरा-भला कहने लगे। इससे तनाव बढ़ने लगा और दंगे की संभावना बन गई। हालांकि इलाके के हिंदू और मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल बिगड़ने से बचा लिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि इलाके में शांति बनी हुई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। इसकी जांच कर अपराधियों का पता लगाया जाएगा।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.