ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किया एक बड़ा ऐलान, क्रेडिट कार्ड को UPI से किया जायेगा लिंक

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 8, 2022

मुंबई, 8 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑनलाइन पेमेंट आज कल बहुत आम बात है। हर कोई क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखने लगा है। लोगो को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमे आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा। इससे ट्रांजैक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। इसकी शुरुआत रुपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड से होगी। अभी UPI यूजर्स को केवल डेबिट कार्ड और सेविंग/करंट अकाउंट ऐड कर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने के लिए NPCI को इससे जुड़े निर्देश जारी किए जाएंगे। 

RBI के इस नए ऐलान के बाद अभी यह साफ नहीं है कि क्रेडिट कार्ड लिंक कर किए UPI ट्रांजैक्शन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) कैसे लागू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन पर सबसे ज्यादा MDR लगता है। ये 2%-3% के करीब है। ऐसे में इस पर स्पष्टता की जरूरत होगी कि क्या UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड के जरिए किए ट्रांजैक्शन पर बैंकों को MDR छोड़ना होगा।

आपको बता दे UPI और रुपे कार्ड के अलावा अन्य विकल्पों से किए हर एक ट्रांजैक्शन पर, व्यापारियों को ट्रांजैक्शन अमाउंट का एक निश्चित परसेंट पे करना होता है। इसे बाद में बैंक्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच डिवाइड किया जाता है। 1 जनवरी, 2020 को UPI और RuPay से किए ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को शून्य किया था। यानी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है। इसी कारण पूरे देश में व्यापारियों ने UPI को अपनाया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.