ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

RRR का गाना नाटू नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, मेकर्स ने ऑफिशियल हैंडल पर जाहिर की खुशी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 24, 2023

मुंबई, 24 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसमें भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस गाने को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। पिछले दिनों नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। आपको बता दे, 20 कैटेगरी में ऑस्कर फाइनल नॉमिनेशन अनाउंस किए गए हैं जिनमें अवतार द वे ऑफ वाटर और द टॉपगन मेवरिक को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं, भारत की ऑल दैट ब्रीद्स, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और द एलिफेंट विस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट हुई हैं।

तो वहीं, RRR ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमने इतिहास बनाया है। ये बताते हुए हमें गर्व है कि नाटू नाटू 95वें एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। साथ ही RRR केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

आपको बता दे, ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी को रिलीज की गई थी। इन सभी फिल्मों के लिए 12 से 17 जनवरी तक नॉमिनेशन वोटिंग चली । आखिरकार 24 जनवरी को लिस्ट सामने आ गई, जिसमें RRR सबसे आगे निकली। इस साल 12 मार्च 2023 को 95वीं ऑस्कर सेरेमनी होगी। साथ ही RRR और द लास्ट शो के अलावा ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट, मराठी फिल्म मैं वसंतराव, तुझ साथी कही ही, इराविन निझल और विक्रांत रोना जैसी फिल्में शामिल थीं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.