ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

कोरोना से ठीक हुए संघ प्रमुख भागवत, अस्पताल से मिली छुट्टी

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

नागपुर, 16 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। बीते 9 अप्रैल को डॉ. भागवत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह नागपुर के किंग्ज-वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां इलाज के बाद शुक्रवार को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बहरहाल, डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक होम क्वारंटीन (पृथकवास) में रहने की सलाह दी है। 
 
सरसंघचालक डॉ. भागवत को 8 अप्रैल से सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद 9 अप्रैल को उनकी आरटी-पीसीआर जांच करवाई गई। इस जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। नतीजतन वह नागपुर के कस्तुरचंद पार्क स्थित किंग्ज-वे अस्पताल में भर्ती हुए। इलाज के बाद डॉ. भागवत पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
 
सरसंघचालक डॉ. भागवत के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। बतौर अस्पताल प्रबंधन इलाज के बाद सरसंघचालक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी सारी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई है, जिसके चलते डॉ. भागवत को अस्पताल से छुट्टी दी गई। बहरहाल उन्हें 5 दिनो तकर पृथकवास में रहने की सलाह दी गई है। 
 
नागपुर में कोरोना का प्रकोप जारी 
नागपुर में कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नागपुर जिले में शुक्रवार को 25 हजार 575 लोगों ने कोरोना जांच करवाई, उसमें से 6 हजार 194 लोग पॉजिटिव पाए गए। बीते 24 घंटों में 75 लोगों की करोना से मौत हो गई है। शुक्रवार को 5 हजार 894 लोगोों को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। नागपुर में कोरोना का रिकवरी रेट 77.60 फिसदी है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.