ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर SAD ने संसद भवन तक विरोध मार्च निकाला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

नई दिल्ली, 17 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक विरोध मार्च निकाला। इस विरोध मार्च में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। SAD के विरोध प्रदर्शन में कई ट्रकों को सजाया गया था और प्रदर्शन में शामिल SAD कार्यकर्ताओं ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को तुरंत समाप्त करने के लिए नारे लगाए। 

दिल्ली पुलिस ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली के शंकर रोड इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी। मगर विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की कोई अनहोनी की घटना नहीं हुई। पूरा प्रदर्शन ज्यादातर शांतिपूर्वक तरीके से ही सम्पन्न हुआ। हां, कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेट को क्रॉस करने का प्रयास जरूर किया। ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस ने इस विरोध-प्रदर्शन के लिए कोई भी अनुमति नहीं दी थी। 

ज्ञात हो कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव प्रदर्शन के शुरुआती स्थल गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के जमा हुए कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया कि विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं है। बाद में SAD कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन और रैली निकाली।

रैली को संबोधित करते हुए SAD नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कई किसान मारे गए हैं और कई अभी भी राज्य की सीमाओं पर बैठे हैं लेकिन यह सरकार (केंद्र) उदासीन है। तीन कृषि कानूनों को निरस्त होने तक हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। 

ज्ञात हो कि SAD विगत लंबे समय से केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। इन कानूनों के विरोध में SAD के सांसदों ने पूरे मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर तख्तियां लेकर विरोध करते रहें। मॉनसून सत्र के दौरान SAD सांसदों ने कई बार इस मुद्दे को संसद के अंदर भी उठाने का प्रयास किया, मगर पूरे सत्र के दौरान हंगामा होते रहने के कारण यह मुद्दा अच्छे से नहीं उठ सका।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.