ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वैज्ञानिकों ने स्पेस में उगाई धान और थेल क्रेस, चावल के पौधे 5 सेंटीमीटर तक हुए लंबे

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 1, 2022

मुंबई,1 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अंतरिक्ष और दूसरे ग्रहों पर जीवन ढूंढ रहे वैज्ञानिक वहां कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इसी दिशा में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने स्पेस में धान उगाया है। चीनी एस्ट्रोनॉट्स ने चावल के दानों से यह पौधा उगाया है। इसके साथ ही उन्होंने थेल क्रेस नाम का एक पौधा भी उगाने में सफलता हासिल की है, जो पत्तागोभी और ब्रसल्स स्प्राउट जैसी हरी सब्जियों को रिप्रेजेंट करता है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस (CAS) ने टीवी चैनल CGTN को बताया कि एक महीने में थेल क्रेस के पौधे में कुछ पत्तियां आ गई हैं। जबकि लंबे तने वाले चावल के पौधे 30 सेंटीमीटर और छोटे तने वाले चावल के पौधे 5 सेंटीमीटर तक लंबे हो गए हैं। इसके अलावा चीनी एस्ट्रोनॉट्स ने कई और तरह की सब्जियां उगाने की भी कोशिश की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के तिआनगोंग स्पेस स्टेशन में बनी जीरो-ग्रैविटी लैब में चल रहे ये एक्सपेरिमेंट काफी सफल रहे हैं।

CAS के वैज्ञानिकों का कहना है कि स्पेस में उगाए गए पौधे साल के आखिर यानी दिसंबर तक पृथ्वी पर लाए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें पूरी तरह बढ़ने में अभी और वक्त लगेगा। इनकी तुलना धरती पर उगाए गए चावल के पौधों से की जाएगी। इन पौधों पर और क्या रिसर्च होगी, फिलहाल इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल प्लांट कल्टिवेशन एक्सपेरिमेंट के जरिए स्पेस स्टेशन में मौजूद शेनझोउ-14 क्रू अंतरिक्ष में चावल के पौधे की पूरी लाइफ साइकिल (जीवन चक्र) स्टडी करना चाहता है। वैज्ञानिक देखना चाहते हैं कि कैसे पौधों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए अंतरिक्ष के वातावरण की मदद ली जा सकती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.