ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहा बंगाल में कानून का राज नहीं है

Photo Source :

Posted On:Friday, May 6, 2022

मुंबई, 6 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक सुनसान बिल्डिंग में लटका मिला। मृतक अर्जुन चौरसिया उत्तरी कोलकाता में रहता था और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष था। उन्हें अमित शाह के स्वागत में निकाली जाने वाली बाइक रैली का नेतृत्व करना था। काशीपुर में अर्जुन चौरसिया का शव लेने पहुंची पुलिस को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। वे शव को ले जाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं माने तो खदेड़ दिया।

इससे पहले, बंगाल दौरे के पहले दिन अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। सिलीगुड़ी में एक सभा के दौरान शाह ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में जो हिंसा हुई उसके बाद ह्यूमन राइट कमीशन ने भी माना कि बंगाल में कानून का राज नहीं है, बल्कि यहां जो सत्ता में है, उनकी इच्छा का राज है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कूचबिहार जिले में BSF जवानों से मिले। वहां तीन बीघा कॉरिडोर में एक पौधा लगाया और BSF अधिकारियों के साथ बैठक की। अमित शाह ने बंगाल से सटे बांग्लादेश के बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के इलाकों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। शाह UNESCO के एक कार्यक्रम के भी भाग लेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कोलकाता में मीटिंग कर फीडबैक लेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की बंगाल रैली में उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठी। भाजपा के दो विधायकों ने दावा किया कि राज्य के उत्तरी हिस्सा विकास से वंचित है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन और डबग्राम-फुलबारी विधायक शिखा चटर्जी ने केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में बात की। BJP नेताओं की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। तो वही अमित शाह ने बंगाल में एक बार फिर दोहराया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में TMC के लोग CAA को लेकर लगातार गुमराह कर रहे हैं। कोरोना के बाद इसे लागू किया जाएगा। बंगाल से घुसपैठ को खत्म करेंगे।

किसने क्या कहा - 

अमित शाह आज दोपहर अर्जुन चौरसिया के घर पहुंचे और परिजन को हिम्मत बंधाई। शाह ने कहा- ये राजनीतिक हत्या है। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की चुन-चुनकर हत्या हो रही है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे। TMC सरकार ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। आज से राज्य में राजनीतिक हत्याएं शुरू हो गई हैं। उसकी दादी को भी पीटा गया। भाजपा ने इस घटना पर CBI जांच की मांग की है।

भाजपा की बंगाल इकाई ने कहा- पिछले साल 57 में भाजपा कार्यकर्ताओं का नरसंहार किया गया था। मानवता का गला घोंट दिया गया है। इन सबके पीछे तृणमूल कांग्रेस है।

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया- अर्जुन चौरसिया की हत्या तृणमूल शैली में की गई और फांसी दी गई। यह न केवल निचले स्तर के TMC नेता हैं जो इस घटना में शामिल हैं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है। वहीं, तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने कहा- हमारे खिलाफ आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जांच करने दें। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.