ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

शाह ने हिमाचल में गिनाए डबल इंजन सरकार के फायदे, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 15, 2022

मुंबई, 15 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रैली की। हाटी आभार रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि अब राजा-महाराजा का टाइम चला गया है। अब लोकतंत्र का समय है। हिमाचल में जनता की चलेगी। ये डबल इंजन सरकार जो है, इसे हमने देखा है और समझा है और इसके फायदे देखे हैं। शाह बोले, दिन लद गए हरी टोपी और लाल टोपी, ऊपर का हिमाचल और नीचे का हिमाचल, कुछ नहीं है भाई। हरी टोपी भी भाजपा की है और लाल टोपी भी भाजपा की है। ऊपर भी भाजपा है और नीचे भी भाजपा है। इस दौरान अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए चुनावी थीम सॉन्ग 'हिमाचल की पुकार, भाजपा सरकार' को लांच किया। यह गाना उदित नारायण ने गाया है।

साथ ही अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर और जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा इतने साल बीत गए लेकिन ये काम कोई नहीं कर पाया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी तंज कसा। शाह ने कहा कि वे चुपचाप देखते रहते थे लेकिन करते कुछ नहीं थे। अब कोई देश की तरफ देखता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शाह ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातियां का दर्जा देकर मोदी ने लोगों के 55 साल के संघर्ष को एक झटके में समाप्त किया है। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस का काम आग लगाने का है जबकि PM नरेंद्र मोदी का काम विकास करने का है। उन्होंने कहा कि अबकी बार देश में रिवाज बदलता जा रहा है। हिमाचल में भी रिवाज बदलने वाला है। हिमाचल में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। सतौन में भाजपा की रैली के लिए पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह ने हाटी समुदाय प्रधान रजनीश के घर लंच किया। जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने उनका स्वागत किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.