नई दिल्ली, 29 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के पूर्व इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर गहरा शोक जताया है।
शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने झारखंड में भाजपा को सशक्त करने में अहम योगदान दिया। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें समाज व संगठन कार्यों के लिए सैदव याद किया जाएगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार देर रात से ही अस्पताल में गिलुआ की तबीयत सही नहीं थी। गुरुवार सुबह करीब दो बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। गिलुआ की मौत से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। गिलुआ प्रदेश के आदिवासी समुदाय के एक बड़े नेता थे।